गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आंगनबाड़ी आशा से समन्वय बनाकर करे कार्य: डॉक्टर हरिकेश कुमार

डुमरियागंज। सचारी रोग नियंत्रणअभियान के अंतर्गत आगामी 11 जुलाई से चलने वाले दस्तक अभियान की तैयारी हेतु एक दिवसीय अभीमुखीकरण आंगनबाड़ियों का ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया जिसमें चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिकेश कुमार द्वारा सभी आंगनबाड़ियों को इस अभियान में आशाओं के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान में जागरूकता पैदा करने हेतु कहा गया और दिमागी बुखार सहित अन्य बुखार से बचाव के लिए जनमानस में प्रचार प्रसार करने हेतु सुझाव दिए गए। इस अभियान में समस्त आंगनबाड़ियों को कुपोषित बच्चों का चयन कर सूचीबद्ध करना है वहीं पर आशा द्वारा बुखार ,टीवी लक्षण युक्त व्यक्ति को सूचीबद्ध कर कुष्ठ रोग फाइलेरिया, दिमागी बुखार संबंधी बचाव के घर भ्रमण कर जागरूकता पैदा करना। वही बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्भय सिंह द्वारा सभी को निर्देशित किया गया की अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें और टीकाकरण में अपने लॉजिस्टिक के साथ समय से उपस्थित रहे। अभिमुखीकरण में मुख्य रूप से मुख्य सेविका आशा देवी विमला पांडे अवधेश कुमार,आंगनवाड़ी शहजादी, माला देवी, मंजू ,कलावती, सीमा, स्नेह लता, संगीता देवी, माया देवी, रूबी, रीता आदि मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!