गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशकुशीनगर

टीबी मुक्त बनाने के लिये जनभागीदारी जरूरी-प्रमुख प्रतिनिधि

टीबी रोगियों के पोषण की व्यवस्था में रहेंगे अग्रणी-बीडीओ

कुशीनगर/कसया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे 100 दिवसीय टीबी खोज अभियान में मिले मरीजों को गोद लेकर पोषण की पोटली देने के लिये सीडीओ गुंजन द्विवेदी के प्रेरणा एवं निर्देश के क्रम में मंगलवार को विकास खण्ड कसया के ब्लाक सभागार में 12 टीबी रोगियों में प्रोटीनयुक्त पोषण की पोटली वितरित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान में जनभागीदारी जरूरी है। जन जन को इस अभियान को सफल बनाने के लिये जागरूक करना पड़ेगा। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप सम्बोधित करते हुये एमोटीसी डॉ मुकेश यादव ने कहा कि इस पुनीत कार्य में जो भी व्यक्ति अपनी भूमिका निभा रहा है मैं उसे साधुवाद देते हुये उसके प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि आप द्वारा दिये गये प्रोटीनयुक्त आहार दवा के साथ खाकर मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे है। अध्यक्षता कर रहे खण्ड विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र ने कहा कि मरीजों को पोषण उपलब्ध कराने में हमारा विभाग अग्रणी भूमिका में रहेगा। उन्होंने कहा कि आज जो भी व्यक्ति लोग लिया उसके द्वारा रोगियों के उपचार चलने तक प्रतिमाह पोषण की पोटली दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन निक्षय मित्र नोडल आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। पोषण सामग्री की व्यवस्था एवं आगन्तुकों का स्वागत तथा आभार एडीओ पंचायत नीरज चतुवेर्दी ने किया। गोद लेने वालों में अमरजीत यादव, सुभाष चंद्र,नीरज चतुवेर्दी,रामनगीना कुशवाहा,आदित्य चंद,सरिता गुप्ता,पवन कुमार,अपूर्वा प्रियदर्शिनी,व्यास प्रसाद,मिर्जा शमशुल बेग,ओमप्रकाश सिंह,अनिल प्रजापति द्वारा एक एक टीबी रोगी को गोद लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!