पुलिस ने 02 बोरी चावल के साथ 02 नफर अभियुक्त मय 02 अदद साईकिल के साथ किया गिरफ्तार

सिद्वार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्वार्थ के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर अरूणकान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में बुधवार को अपराध एवं अपराधियों व रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 02 बोरी चावल के साथ 02 नफ़र अभियुक्तगण मय दो अदद साईकिल को भारत-नेपाल सीमा से लगभग 10 मीटर पहले ग्राम भगवानपुर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में लालबहादुर पुत्र सत्यनारायन साकिन बर्डपुर नम्बर 02 टोला बहादुरपुर थाना मोहाना सिद्धार्थनगर एवं रिजवान पुत्र निशार साकिन बर्डपुर नम्बर 02 टोला बनकसिया थाना मोहाना सिद्धार्थनगर है। बरामदगी में 02 बोरी चावल व 02 अदद साईकिल था। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लालपुर उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार कुँवर, हेड कांस्टेबल मंजेश कुमार व आरक्षी संजय कुमार यादव मौजूद रहें।




