गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

नगर पंचायत पचपेडवा वार्ड नंबर एक में विधायक राकेश यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा के प्रयास से विद्युतीकरण का किया शुभारंभ

दैनिक बुद्धा का संदेश/राजेश श्रीवास्तव
बलरामपुर। नगर पंचायत पचपेड़वा के अंतर्गत वार्ड नंबर एक बरगदवा का मजरा जगदीशपुर आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी उक्त मजरा विद्युतीकरण होने से अछूता था कई बार दलों की सत्ता आई और चली गई लेकिन विद्युतीकरण होने से अछूता था। विधायक बनते ही राकेश कुमार यादव ने संज्ञान में लेकर सौभाग्य योजना अंतर्गत गांव को चयनित कराकर ग्रामीणों को अंधेरों से निकालकर उजाले में करने का काम किया है। बताते चलें कि 2 सितंबर 2025 मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र का गैसड़ी के विधायक राकेश कुमार यादव ने जगदीशपुर गांव में पहुंचकर विद्युत पोल खड़ा कराकर विद्युतीकरण कराए जाने कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार कर शुभारंभ कराया । नगर वासियों ने विधायक के स्वागत में पुष्प वर्षा कर धन्यवाद देते हुए कहा कि आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद कई बार जनप्रतिनिधि चुने गए लेकिन किसी ने इस मजरा की तरफ अपना अथक प्रयास करके विद्युतीकरण नहीं कर सका लेकिन वर्तमान विधायक ने विशेष पहल अपना कर गांव को सौभाग्य योजना में चयनित कराकर गांव का विद्युतीकरण करने का सराहनीय कार्य किया है । विधायक राकेश कुमार यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली से पहले निर्माण कर पूरा हो जाए और दीपावली के दिन लोग उजाले में प्रकाश उत्सव मनाएंगे इस मौके नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, विकास मंत्री सफीउल्लाह खां , इस्हाक खान , इकबाल अहमद , राम लखन सभासद , परवेज अहमद , उमेश सभासद , अब्दुल अहद , रियाजुद्दीन शाह , चिंगारी शाह , मोहम्मद समीर चौधरी सहित लोग विधायक के प्रयास को सफल बताते हुए कहा कि यदि सपा सरकार होती तो गांव और वृहद रूप से विकसित हो गया होता ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!