गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

समाजसेवी दामोदर यादव के निवास पर 200 कंबल किया गया वितरण

संत कबीर नगर। शीत लहरी से कांप रहे गरीबों व असहायों को राहत दिलाए जाने के लिए विभिन्न समाजसेवी संगठनों द्वारा कंबलों का वितरण किया गया। कहीं शिविर लगाकर तो कहीं भ्रमण कर गरीबों व दिव्यांगो को कंबलों का वितरण किया गया। इस दौरान मेहदावल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसौला टोला पिपरी के निवासी पूर्व हेड मास्टर व समाजसेवी दामोदर यादव द्वारा 200 गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन अपने निवास स्थान पर किया गया। हर साल के बाद इस वर्ष भी लगभग 200 महिला और पुरुष और 200 साल का वितरण आज समाजसेवी दामोदर यादव द्वारा किया गया और ग्रामीणों बबलू यादव रामप्रीत यादव ने कहां की यह एक समाज सेवा है हमारे मास्टर जी द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। साथ ही अन्य स्थानों पर सर्दी से ठिठुर रहे गरीबों को भी कंबल प्रदान किए गए। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयशंकर पांडे द्वारा कंबल वितरण का कार्य किया गया। शिवप्रसाद अमित यादव चंदन हनुमान यादव प्रयाग यादव रमेश यादव बिल्डर/गिरधर यादव डिप्टी जेलर, ।आदि मौजूद रहे। समाजसेवी दामोदर यादव ने कहा कि समाज सेवा का मौका सबको नहीं मिलता है ऐसे में सबको ठंड से बचाव के लिए अपने गांव में कंबल व साल वितरण करना सामाजिक कार्य है। दामोदर यादव जी के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी असहाय, गरीब, निराश्रित संग बुजुर्गाेे को कबंलों का वितरण किया गया। दो तीन टोला में साल और कंबल का वितरण पराग यादव द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!