गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

देश की जाबांज वीरांगनाओं के सम्मान बांटा गया लड्डू

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के गड़ाकुल में स्थित तिरंगा तिराहा पर रविवार सायं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और सभासद प्रतिनिधि राजकुमार मोदनवाल ने कस्बा वासियों में लड्डू वितरित किया गया। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह, दोनों वीरांगनाओं की आॕपरेशन सिंदूर के कार्रवाई की जानकारी के बाद नपं शोहरतगढ़ के तिरंगा तिराहे पर लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई। लोगों ने पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर हुए हमले की खुशी में भारी संख्या में लोग खुश होकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, भारतीय सेना की जय आदि देशभक्ति नारे लगाते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल व सभासद राजकुमार मोदनवाल के नेतृत्व में तिरंगा तिराहे पर भारतीय सेना की कार्रवाई पर खुशी जताते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर उत्साह प्रदर्शित किया। लोगों में लड्डू खिलाने के दौरान रवि अग्रवाल ने कहा कि हुई शौर्य की जीत हुई और पाकिस्तान मट्टी पलीद हुई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर सबक सिखाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने एक बार फिर दिखा दिया कि यह श्नया भारतश् है, जो बात कम और कार्रवाई ज्यादा करता है। राजकुमार मोदनवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेना के इस साहसिक कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये निर्दाेष लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि है। आतंकवाद पर भारत के कठोर रूख के आगे आखिरकार पाकिस्तान झुक ही गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!