मनाया गया एसकेएस फार्मेसी कालेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस

तेजवापुर/बहराइच। डा. सर्वेश शुक्ला फार्मेसी कालेज सबलापुर के सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी अधिकारी फार्मेसी मेडिकल कालेज बहराइच के डा. जीसी सोनकर रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। फार्मेसी के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता,माडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता,रैली समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। मुख्य अतिथि ने कहा फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग का जरुरी अंग है। मरीजों को दवाई देने से लेकर अन्य इलाज में फार्मासिस्ट की भूमिका अहम रहती है। संस्था चेयरमैन डा. सर्वेश शुक्ला ने फार्मेसी दिवस के बारे में विधिवत जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने प्रतिभाग करने वाले छात्र – छात्राओं को सम्मानित भी किया। फार्मेसी प्राचार्य डा.संतोष कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अजय शुक्ला ने किया। इस मौके पर मैनेजर आस्था शुक्ला, नर्सिंग प्राचार्य हरीश नागर,शिक्षक विशाल सिंह, मुकेश श्रीवास्तव,अरूण जायसवाल,सुजानशील श्रीवास्तव,अनुराग मिश्रा,इदरीश अंसारी, सौम्यदास, राहुल पांडेय, मोहित सोनी,शालू त्रिपाठी,नीलकमल समेत छात्र – छात्राएं मौजूद रहें।




