गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

डंफर और आयसर 407 में आमने सामने टक्कर दो की मौत, बच्ची सहित पांच घायल

बांसी। शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर चौराहे से उत्तर कटबंध पेट्रोल पंप के समीप एनएच- 233 पर दिल्ली से बांसी आ रही आयसर 407 की आगे जा रहे लोड डंफर से अचानक भिडन्त गई। अचानक हुई गाडियों की भिडंत में दो की मौत तथा एक बच्ची सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोमवार पूर्वान्ह 3रू 00 बजे हुई इस भीषण दुर्घटना में आयसर 407 के 25 वर्षीय चालक राहुल पुत्र मेवालाल तथा 23 वर्षीय खलासी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा घायलों में उसका थाना क्षेत्र व जोगिया ब्लाक अंतर्गत कुसुम्ही निवासी 25 वर्षीय सुशीला, 45 वर्षीय रामनरेश, 35 वर्षीय दिनेश, 60 वर्षीय राम उजागिर तथा 3 वर्षीय बच्ची दीपा भी शामिल हैं। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे थानाध्यक्ष शशांक सिंह को घायलों को निकलवाने में काफी मशक्कत करनी पडी। घायलों को सीएचसी तिलौली भेजवा कर शव थाने ले गए। घायलों की स्थिति गंभीर देख अस्पताल के डाक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया जहाँ कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई जाती है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सोनखरी निवासी प्रदीप यादव पुत्र रामशंकर अपने रिश्तेदारों के घर गृहस्थी का सामान गाड़ी नंबर डी एल 11 ए बी 4797 आयशर 407 पर लोडकर दिल्ली से बांसी आ रहा था। शिवनगर पुलिस के अनुसार आयसर 407 आगे जा रहे डंफर गाड़ी संख्या आर जे 52 जी ए 7502 में अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से टकरा गई। पुलिस के अनुसार मृतक ड्राइवर राहुल पुत्र मेवालाल जनपद रायबरेली अंतर्गत थाना डीह के खतौधन गाँव का निवासी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि खलासी के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर यथोचित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाई की जा रही है। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया था, दोनों गाडियों को खिंचवाकर थाने लाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!