गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

रक्तदान शिविर का आयोजन

बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन एवं इनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन के संयुक्त तत्वावधान में नए सत्र के शुभारम्भ पर जिला चिकित्सालय बस्ती के रक्तकोश विभाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर का उदघाटन एसआईसी डॉक्टर खालिक रिज़वी ने फीता काट कर किया।डॉक्टर खालिक रिज़वीने कहा कि बिना सामाजिक संस्थाओ के सहयोग के इस संकल्प को पूरा नहीं किया जा सकता और इस अभियान मे रोटरी सदैव अग्रणी रही है।दोनों क्लब के अध्यक्ष आनद गोयल एवं आशा अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि रक्तदान महादान है जिसका कोई विकल्प नहीं यह मानव जीवन में रक्त की कमी से जो हानि होती है,हम सभी मिलकर उसे रोक सकते हैं।रक्तदान करने वालों में राम विनय पाण्डेय , डॉक्टर डी.के. गुप्ता , मनीष अग्रवाल , विनय कुमार गुप्ता , मनोज कुमार अग्रवाल , राजेश कुमार गुप्ता , शेष नारायन गुप्ता ,महेश्वर पाण्डेय , अविनाश गुप्ता , प्रवीण कुमार अग्रवाल , तूलिका अग्रवाल , उमा अग्रवाल , पुनीत पाण्डेय, विवेक सिंह , वैभव गुप्ता ,सर्वेश श्रीवास्तव शामिल रहे।इस अवसर पर मयंक श्रीवत्सव , महेंद्र सिंह , विवेक अग्रवाल , सचिव , सतीश सिंघल , अरुण , कौशल त्रिपाठी , डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव , डॉक्टर सौम्या गोयल , डॉक्टर विजय वर्मा, सचिव साधना , दीपिका , कीर्ति , अंजू , अनुराधा, कामिनी , वीरेंद्र , इमरान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!