गुणवत्ता पूर्ण और मूल्य आधारित शिक्षा हमारी प्राथमिकता-प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती। महिला महाविद्यालय बस्ती में बीए प्रथम वर्ष में नवप्रवेशित छात्राओं हेतु, (दीक्षारम्भ संस्कार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का आयोजन बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने नवप्रवेशित छात्राओं के समक्ष अपने विषय सहित अपना परिचय प्रस्तुत किया। छम्च्2020समन्वयक डॉ संतोष यदुवंशी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा शिक्षा को समग्र, व्यवसायपरक, जीवंत और न्याय संगत रूप में अपनाने और इसके द्वारा भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाने पर जोर दिया साथ ही साथ छम्च्2020के मार्किंग स्कीम को भी विस्तार पूर्वक समझाया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्राथमिक प्रयास छात्राओं की सुरक्षा तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। प्राचार्य ने अपने आशीर्वचन से छात्राओं को मार्गदर्शन किया। और नई शिक्षा नीति 2020 के महत्व और विषय वस्तु को रेखांकित किया।कार्यक्रम के अंत में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर संक्षिप्त व्याख्यान और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर रघुवर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नूतन यादव ने किया। इस अवसर पर डॉ सीमा सिंह, डॉ वीना सिंह,डॉ स्मिता सिंह, डॉ रूचि, श्रीवास्तव, डॉ संतोष यदुवंशी, नेहा परवीन, पूनम यादव,डॉ कमलेश पाण्डेय, डॉ प्रियंका मिश्रा, कुमारी मोनी पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।




