समान्य ज्ञान प्रतिभागी परीक्षा में मेधावी को किया गया सम्मानित

छावनी। छावनी क्षेत्र में युवा समाजसेवा संगठन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतिभागी परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्रों को बुधवार को विक्रमजोत ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह व संगठन के अध्यक्ष रोहन सिंह, ग्राम प्रधान पचवस शैलेन्द्र सिंह के द्वारा प्रथम स्थान पाने वाली आकृति द्विवेदी कौशल किशोरी माध्यमिक विद्यालय हियारुपुर बस्ती तथा द्वितीय स्थान आमान अंसारी किंगलिट मिशन स्कूल अमोढा तथा तृतीय स्थान खुशी पाण्डेय अयोध्या प्रशाद दुबे इंटर कॉलेज मझौवा दुबे बस्ती, आर०सी० एजुकेशन रानीबाग अमोढा, पं०परमेश्वर मिश्रा यूनिक इण्टर कालेज रामरेखा छावनी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक इंटर कॉलेज पचवस बस्ती के विद्यालय स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया तथा प्रतिभागी विद्यालय के शिक्षकों को मुख्यअतिथियो द्वारा अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया।




