गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बांसी माघ मेला: नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को ही बना दिया बाइक स्टैंड

बांसी। बांसी में चल रहे माघ मेला एवं प्रदर्शनी के मद्दे नजर नगर पालिका परिषद बांसी ने भारी लापरवाही का परिचय देते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को ही बाइक स्टैंड बना दिया है। जिसको लेकर बच्चों को खेलने कूदने और मनोरंजन करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें की बांसी में 72वां माघ मेला 28 जनवरी से प्रारंभ हुआ है और 10 मार्च तक चलेगा, इसके लिए नगर पालिका ने साइकिल स्टैंड, बाइक स्टैंड और वाहन स्टैंड की घोषणा की है। जिसके तहत नगर पालिका परिषद बांसी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क को बाइक स्टैंड बना दिया है जहां बाइक खड़ी हो रही है और पार्क में आने वाले बच्चों को और अन्य लोगों को उठने बैठने और मनोरंजन के करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बांसी नगर क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध लोगों ने इस मामले में माघ मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम बांसी से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!