गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : वेलनेस सेंटर का उद्घाटन होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र मोहरबा में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य केन्द्र हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर का निर्माण हुआ तत्पश्चात् सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौंड़ के द्वारा उद्घाटन किया गया। उद्घाटन होने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को अब तक नहीं मिल पाया है जिस कारण से स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ का नारा लगाते हुए अस्पताल के द्वार पर प्रदर्शन भी किया। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इस वेलनेस सेंटर में डिलीवरी व ओपीडी की सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है द्य इन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा मिलने का नियम है, लेकिन जब इन वेलनेस सेंटरों का बराबर ताला ही नहीं खुलेगा तो मजबूरी में ग्रामीणों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है या फिर झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक इस उपस्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ सप्ताह में दो बार ही आती है जिससे गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कराने में समस्या आती है और प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्र पर कोई लाभ ग्रामीणों को नही मिल पाता और ना ही ओपीडी हो पा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार रिसिया क्षेत्र के मोहरबा में उपस्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है तथा इस अस्पताल में आए दिन ताला लटका दिखाई देता है। हजार की आबादी होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम प्रतिदिन नही आती है जिससे यह स्वास्थ्य केंद्र यदाकदा ही खुलता है। बाकी दिनों में केंद्र पर ताला लगा ही दिखाई पड़ता है। जबकि एएनएम कार्यकर्ता सिर्फ टीकाकरण करने के लिए उपस्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहीं हैं। जिससे कुछ गर्भवती महिलाओं को टीका लग जाता है लेकिन बाकी के दिनों में इलाज नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने अपना गुस्सा दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग जाग जाओ का नारा लगाया और बताया कि सरकारी अस्पताल के बन्द होने से आस पास चल रहे अवैध हॉस्पिटल और झोलाछाप डॉक्टरों के मनोबल बढ़े हुए हैं और मनमानी तरीके से रूपये की वसूली करते हैं और ग्रामीण जागरूकता के अभाव तथा जीवन बचाने के लिए येन केन प्रकारेण इलाज कराने के लिए मजबूर हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!