गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

करण भूषण सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा को भारी मतों से हराया

हसुवापारा गांव में भाजपा समर्थित लोगों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी जाहिर किया

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर (बहराइच) | लोकसभा चुनाव की काउंटिंग सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई | लोगों ने टीवी और मोबाइल को लगातार देखना जारी रखा ; पल-पल की खबर लोग मोबाइल और टीवी के जरिए लेते रहे कि कौन कहां कितने वोटो से लीड कर रहा है इसको लेकर लोग कौतूहल बस कि भैया यह बताइए कि कैसरगंज में कौन जीत रहा है ; यही बात पयागपुर के हर ग्रामीण अंचलों में छाया रहा | पल-पल की अपडेट लोग एक दूसरे को देते रहे और सुबह के समय से ही कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी करण भूषण सिंह अपनी लीड को लेकर अंत तक अपनी बढ़त बनाए रखा | पयागपुर के सेमरियावां चौराहा और गांव के चौराहों पर चाय पीते हुए लोगों को बात करते हुए सुना कि अबकी बार ब्राह्मणों ने भगतराम मिश्रा का साथ दिया है तो यह पक्का है कि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भगतराम मिश्रा विजई होंगे ; वहीं पर कुछ लोगों ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह को लोगों ने वोट दिया है इसलिए करण भूषण सिंह शानदार मतों से विजई होंगे | काउंटिंग लगातार जारी रही और लगातार करण भूषण सिंह सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा से बराबर बढ़त बनाए रखा और अंत में 148843 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए सपा प्रत्याशी भगत राम मिश्रा को पराजित किया | जीत का परिणाम घोषित होते ही पयागपुर के हसुवापारा गांव में भाजपा समर्थित लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के समर्थन में खुशी जाहिर किया और गोला तमाशा भी दागे गए | पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी एवं निशंक त्रिपाठी ने भी कैसरगंज लोकसभा चुनाव में अच्छा नेतृत्व करते हुए भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह को जीत दिलाई जिसका श्रेय पयागपुर विधायक को जाता है | इस अवसर पर राम छबीले तिवारी, सतीश तिवारी,राम फेरन पांडेय, दुर्गेश पाण्डेय, सन्तोष पाण्डेय, अनूप तिवारी, प्रतीक तिवारी, अंकित विश्वकर्मा , ननके शुक्ला , मगन भास्कर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button