गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सदस्यता अभियान में 18 पत्रकारों ने ली प्रेस क्लब की सदस्यता

01 मार्च को होगा युवा पत्रकार प्रेस क्लब के शोहरतगढ़ तहसील इकाई का मतदान एवं चुनाव परिणाम की घोषणा

दैनिक बुद्ध का संदे
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।युवा पत्रकार प्रेस क्लब की सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को शोहरतगढ़ स्थिति चौधरी मैरेज हॉल में एक बैठक बुलाई गयी, जिसमें तहसील क्षेत्र के दर्जनों सक्रिय पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता अभियान में क्षेत्र के पंकज गुप्ता, अशोक कुमार, राकेश बाबा, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, श्रवण कुमार पटवा, राजकुमार, पियूष सिंह, अखिलेश सिंह, अनूप कुमार पुरी, इन्द्रेश कुमार तिवारी, अभिषेक शुक्ला, पवन कुमार, राजेश कुमार चौधरी, जय प्रताप सिंह, शिवरतन कन्नौजिया, दिनेश कुमार तथा इसरार हुसैन, अमिताभ श्रीवास्तव सहित कुल 18 पत्रकारों ने अपने-अपने आवेदन पत्र भरकर अध्यक्ष, महामंत्री एवं उपाध्यक्ष के पास जमा किए। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्रवण कुमार पटवा ने बताया कि सदस्यता अभियान अभी जारी है और यह 18 फरवरी 2026 तक चलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन के आगामी द्विवर्षीय चुनाव की तिथियां पूर्व से निर्धारित हैं। जिसके अनुसार 20 फरवरी 2026 को चुनाव फार्म का विक्रय, 22 फरवरी 2026 को फार्म की वापसी, 23 फरवरी 2026 को चुनाव की तैयारी तथा 01 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान पंकज गुप्ता, अशोक कुमार, राकेश बाबा, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, श्रवण कुमार पटवा, राजकुमार, पियूष सिंह, अखिलेश सिंह, अनूप कुमार पुरी, इन्द्रेश कुमार तिवारी, अभिषेक शुक्ला, पवन कुमार, राजेश कुमार चौधरी, जय प्रताप सिंह, शिवरतन कन्नौजिया, दिनेश कुमार, इसरार हुसैन, अमिताभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सदस्यता अभियान को लेकर पत्रकारों में उत्साह देखा गया और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!