गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज में अक्रोश,हजारो की संख्या में जोरदार प्रदर्शन ,निकाला जुलूस

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। यूजीसी के नए नियमों और यूजीसी एक्ट-2026 के विरोध में मंगलवार को सवर्ण समाज के लोगों ने शहर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला। बीएसए ग्राउंड में विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग सुबह एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट की ओर बढ़े। जुलूस के दौरान यूजीसी वापस लो, शिक्षा में भेदभाव नहीं चलेगा, समान शिक्षा-समान अवसर जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बीएसए ग्राउंड से निकला जुलूस जैसे ही कलक्ट्रेट परिसर पहुंचा, प्रदर्शन और तेज हो गया। यहां करीब एक घंटे तक लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यूजीसी के नए नियम शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने के साथ-साथ समाज में जातीय विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कलक्ट्रेट परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। अंत में सवर्ण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से यूजीसी एक्ट-2026 को वापस लेने की मांग की गई। जिक्र किया कि नए नियमों के चलते सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इससे शिक्षा के क्षेत्र में असमानता बढ़ेगी और सामाजिक समरसता कमजोर होगी। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक वापस लौट गए, लेकिन प्रशासन और सरकार को यह साफ संदेश देकर गए कि यूजीसी एक्ट-2026 को लेकर समाज का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इस मौके पर दिव्यांशु महराज,सुधीर पाण्डेय फरसा बाबा,अजय कसौधन,गोविन्द ओझा, गंगा मिश्रा,कौशलेन्द्र त्रिपाठी,राकेश त्रिपाठी,कैलाश द्धिवेदी, राजन सिंह, कमलेश दूबे, पवन मिश्रा, कृश्ण पाल सिंह, आशीष पाण्डेय, सुनील पाठक, राकेश मिश्रा, सौरभ शर्मा, प्रवेश शुक्ला, रजत तिवारी, दिलीप तिवारी सर्वेश मिश्रा, अजय सिंह, रविन्द्र सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय, मनोज मिश्रा, अखिलेश मिश्रा, अरूण उपाध्याय, देवनरायान पाण्डेय, वासुदेव पाण्डेय, प्रेमनरायन पाण्डेय, रोहित चौबे, कृष्ण कुमार सोखा, सूरज त्रिपाठी, पशुपति दूबे,श्रीसी सिंह,कमलेश पाण्डेय,अखड़ प्रताप सिंह,सुनील त्रिपाठी,अभिषेक पाठक, नीरज पांडेय, गणेश शंकर पांडेय,रत्नेश सिंह,एम.पी.सिंह, प्रदीप सिंह, उमेश सिंह, रामरूप पांडेय, निखिल दुबे, विवेक सिंह, शिवेंद्र पांडेय, नितिन श्रीवास्तव,परितोष मिश्रा,गोपाल मिश्रा,विजय मिश्रा,अंजनी दुबे,अमरनाथ पाण्डेय,बंटी सिंह,राजमंगल पाण्डेय,सुधाकर मिश्रा, विनोद दुबे, मेजर सिंह, संतोष मिश्र, मुन्ना पांडेय, घनश्याम पांडेय, अखिलेश पांडेय, शिवा पांडेय, हर्ष चौबे, अजीत सिंह सहित हजारो व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!