गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

श्रीराम शर्मा आचार्य जी की आध्यात्मिक जयंती मनाएगा गायत्री परिवार

बलरामपुर। गायत्री परिवार शाखा द्वारा गायत्री परिवार के संस्थापक, बत्तीस सौ पुस्तकों के लेखक, वेदों के भाष्य कर्ता, शत सूत्री आंदोलन के द्वारा युग निर्माण आंदोलन के अगुवा कार, करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक आमूल चूल परिवर्तन करने वाले, मानव में देवत्व, धरती पर स्वर्ग का अवतरण का लक्ष्य लेकर दुनिया को रास्ता दिखाने वाले परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के आध्यात्मिक जयंती एवं बसंत पर्व के पावन अवसर पर गैंसडी में युग निर्माण साहित्य स्टाल निकट पुराना ग्रामीण बैंक के सामने वैदिक मंत्रोचारण के साथ गायत्री महायज्ञ का विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो फरवरी को प्रातः 9 बजे से होने वाले इस महायज्ञ में गायत्री महायज्ञ, महा मृत्युंजय मंत्र, सूर्य मंत्र, नवग्रह शांति मंत्र की आहुतियां विश्व शांति की भावना के साथ यज्ञ भगवान को समर्पित की जायेंगी। यह जानकारी गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ सह ब्लॉक प्रभारी माता प्रसाद कशोधन ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!