गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहराइच : पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने चार यात्री शेड्स का किया लोकार्पण

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने नगर पंचायत पयागपुर अंतर्गत चार यात्री शेड्स का लोकार्पण भाजपा नेता निशंक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी और मंडल अध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला की मौजूदगी में किया। मिली जानकारी अनुसार परिवहन विभाग द्वारा क्षेत्रीय बस स्टैंड्स की व्यवस्था समाप्त करने के बाद यात्रियों को सड़क पर खुले में खड़े होकर बस और सवारी का इंतजार करना पड़ता है। सर्दी और गर्मी के साथ ही साथ भीगते पानी में यात्रियों को वाहनों के इंतजार में खड़े रहना एक मुसीबत सरीखी लगती थी।

लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रियों की सुविधा का मामला संज्ञान में लाए जाते ही उन्होंने विधानमंडल विकास निधि से लगभग 34 लाख रुपए खर्च कर पैतोरा मोड, पयागपुर बस स्टैंड, हुजूरपुर रोड स्थित श्री राम प्रकाश बाबा मंदिर परिसर और पर्यटकों की सुविधा हेतु बघेल झील के तट पर यात्री शेड्स का निर्माण कराया है। उन्होंने आगे कहा कि जनकल्याण, जन सुविधा और नागरिक जीवन की खुशहाली ही सरकार का लक्ष्य है। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारी, राज किशोर तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बच्चा बच्चा मणि त्रिपाठी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के दद्दू भाई तिलक राम यादव प्रखर सिंह, पंकज शुक्ला, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के आनंद शुक्ला, मुन्ना शुक्ला, बड़के शुक्ला, बड़के त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, सभासद ज्योति सरोज, जागेश मिश्रा, मुकेश शर्मा, कपीश सिंह, विपिन त्रिपाठी, बबलू रावत, प्रखर सिंह, शिवराम शुक्ला एडवोकेट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता ब्यापारी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!