गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम-1999 के तहत दिव्यांगजनों को मिलेगी योजनाओं का बेहतर लाभ

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोण्डा। जनपद में मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पांडेय भी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय न्यास अधिनियम,1999 के अंतर्गत रोहित नन्दन तिवारी एवं केदारनाथ पाण्डेय को संबंधित मानसिक दिव्यांगजनों का विधिक अभिभावक नियुक्त करते हुए कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र दिव्यांगजन को उसके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सुगमता से प्राप्त हो। कानूनी अभिभावक की नियुक्ति से ऐसे दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी तथा उनके आवश्यक कार्यों का संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button