महमूदवा ग्रान्ट में माता रानी का भव्य जागरण का हुआ आयोजन

पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत महमूदवा ग्रान्ट में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया गया। इस आयोजन की अगुवाई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष आनन्द कसौधन ने किया। वहीं जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के चरणों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय मानवाधिकार संघ के सांसद जगदम्बिका पाल के पुत्र अभिषेक पाल, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, रिंकू पाल, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार रुंगटा, कोषाध्यक्ष संतोष बंका, सह संगठन मंत्री हरीश वर्मा मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन अध्यक्ष साहा करौंदा रमेश चौहान, महामंत्री रामू कसौधन, उपाध्यक्ष मनोज मद्धेशिया सहित सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के अधिकारी सन्तोष पासवान, रोशन अली व राम प्रवेश यादव ने संभाली। वहीं पण्डाल संचालन समिति में अध्यक्ष शिव प्रकाश कसौधन, उपाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रहरि, महेन्द्र अग्रहरि, विजय कसौधन, महेन्द्र, बेचू यादव, अजय कसौधन, पंकज कसौधन, बृजलाल, शिवम, श्रीपति कसौधन सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल रहे।




