अंकपत्र पाकर खिले बच्चों के चेहरे

उसका बाजार। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सरदार पटेल नगर वार्ड में स्थित श्रीकृष्णा द स्कूल में शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। बच्चों को उनके अंकपत्र प्रदान किए गए। अंकपत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों से बातचीत करते हुए प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक प्रक्रिया में छात्र, छात्रा एवं टीचर्स के साथ अभिभावक की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। कक्षा प्रोन्नति पर सभी बच्चों को बधाई दिया गया। इस अवसर पर अर्चना अग्रहरि, सीमा भारती, मुस्कान, ममता, रागिनी त्रिपाठी, पुनीता पाण्डेय, शिवकुमार श्रीवास्तव, रवींद्र श्रीवास्तव, सुभाष जायसवाल, जितेंद्र पाण्डेय, सतेंद्र पाण्डेय, दिनेश चौरसिया, प्रकाश मोहन मिश्रा, दीपक पाण्डेय, सचिन चौरसिया, रामसरन सहित जोगेंद्र विश्वकर्मा, ऋषि साहनी, संतोष कुमार वर्मा, अखिलेश मौर्या आदि अभिभावक उपस्थित रहे।




