एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में थाना परिसर में पटाखा व सर्राफा व्यवसाईयों की हुई बैठक

इटवा/सिद्धार्थनगर। उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्ष इटवा द्वारा व्यापारियों के समस्याओं का समाधान हेतु बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में एक आवश्यक बैठक की गई। जिसमें पटाखा व्यवसाय व सर्राफा व्यवसाय को लेकर प्रशासन से विशेष कठिनाइयों पर समाधान हेतु मांग की गई, जिसमें प्रशासन ने पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि पटाखा व्यवसायियों के लिए एक स्थान निर्धारित करके पटाखा बेचने हेतु 3 दिन का अस्थाई लाइसेंस निर्गत कर निर्धारित स्थल पर ही अग्निशमन संसाधनों के साथ बिक्री किया जायेगा और किसी नाबालिक को पटाखे की दुकान पर नहीं बैठाया जायेगा। वहीं सर्राफा व्यवसायियों के सुरक्षा के लिए यह सुनिश्चित किया गया है कि स्वर्ण व्यापारी को अपने जेवरात को कहीं इधर-उधर ले आने व ले जाने में अपराध की संभावना बनती है, तो पुलिस द्वारा सहयोग करते हुए उनको सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का कार्य प्रशासन करेगा। जिससे सर्राफा व्यवसाई अपना व्यापार सतर्क और सुरक्षित तरीके से करें। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष इटवा सहित पटाखा व सर्राफा व्यवसाई उपस्थित रहें।




