गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

पत्रकार के घर चोरी नकदी और जेवरात ले उड़े, एसपी को पत्र देकर घटना की खुलासा करने की मांग

संत कबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के अंतर्गत वार्ड नंबर 8 मोहद्दीनपुर में 3 जून के भोर में साढ़े तीन बजे चोरों ने चोरी के घटना को अंजाम दिया। पत्रकार शक्ति श्रीवास्तव बाबुल के पत्नी ने बताया कि जब साढ़े तीन बजे मेरी आंख खुली तो लाइट बंद थी और जब मैने लाइट की स्विच ऑन किया तो कमरे की आलमीरा के लॉकर खुला हुआ था। और समान गायब था। जब छत पर जाकर देखी तो 3 चोर छत से बारी बारी उतर रहे है और सीढ़ी के जीना की दीवार और दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। तभी नीचे आकर देखा कि आलमीरा में रखा सारा समान गायब है और पति को इस बात की सूचना दिया कि घर में चोरी हो गई है। चोरी में तीन लाख साठ हजार रुपए और 4 सोने की अंगूठी, 3 सोने के कान का झुमका, 1 सहारा, 1 चौन, 2 मंगलसूत्र, 1 चांदी का ब्रासलेट, 1 पाजेब, 1 चाभी केस और लेडीज पर्श ले उड़े। और इसकी सूचना कोतवाली खलीलाबाद में दी गई जिसके आधार पर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर एक चोर कैमरे को बंद करने की कोशिश कर रहा है। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध से पुलिस पूछ ताछ कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। स्थानीय पुलिस से शिकायत के बावजूद घटना हुई तकरीबन 48 घंटे से ज्यादा बीत चुका है लेकिन अभी तक मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।पत्रकार संगठन ने आज पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पत्र देते हुए घटना का खुलासा शीघ्र किए जाने की मांग की गई है।इस दौरान शक्ति श्रीवास्तव ष्बाबुलष्, पवन श्रीवास्तव, आलमगीर, अमित पांडे, सोहन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, सदरे आलम, जितेंद्र पाठक, अनिल मौर्य, मिथिलेश कुमार धुरिया, आशुतोष त्रिपाठी, डी.के.मिश्रा, राजेश्वर, कृष्ण अग्रहरी, साहिल खान, मोहन राजभर, आशु सिंह, विजय गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!