हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर अखिल ब्राह्मण महासभा ने एसपी को दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अखिल ब्राह्मण महासभा समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांगपत्र सौंपा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय उर्फ फरसा बाबा के नेतृत्व मे पुलिस अधीक्षक को हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों के हत्या के प्रयास के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शोहरतगढ़ क्षेत्र के धनगढ़िया निवासी अतुल पाण्डेय एवं एक अन्य युवक की हत्या करने के लिए जानलेवा हमला हुआ था। चार दिन बीतने के बाद भी घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अपराधी एवं उसके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इससे नाराज लोगों ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। ज्ञापन के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय उर्फ फरसा बाबा, प्रधान पंकज चौबे, अधिवक्ता रजत त्रिपाठी, प्रधान प्रवेश शुक्ला, न्याय एक संकल्प अध्यक्ष रामकृष्ण पाण्डेय, अधिवक्ता विनय पंडित, अधिवक्ता राज मंगल पाण्डेय, विकास पाण्डेय, शनि उपाध्याय, आशीष शुक्ला, राजन पांडे, अमरनाथ पांडे, राकेश मिश्रा, नीरज पंडित, कृष्णा पाण्डेय, अंकित दूबे, सिंहेश्वरी मंदिर के संचालक दिव्यांशु जी महाराज, सत्य पंडित, बाबा बालमुकुन्द, दीपेन्द्र पाण्डेय, अजय मिश्रा, उदय अभिनव पाण्डेय, शिवसागर पाण्डेय, नागेश्वर मिश्रा उर्फ गोलू, एसपी मिश्रा, अनूप कुमार मिश्रा, केडी ओझा पाण्डेय, डॉ0 आशीष पाण्डेय, स्वर्ण आर्मी जिला अध्यक्ष विनोद दूबे आदि लोग शामिल रहें।




