गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

देश की बहुसंख्य आबादी का आधारशिला है परिषदीय विद्यालय

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को खुनियांव ब्लाक के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गोनरा में स्कूल चलो अभियान रैली एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर कार्य क्रम का शुभारम्भ किया। छात्र कान्ति,निशा,नेहा,प्रियंका ने सरस्वती बन्दना व छात्रा दिव्या,खुशी,पूजा,खुशबू ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी यूटा जिलाध्यक्ष अभय कुमार पाण्डेय ने नेता प्रतिपक्ष को माल्यार्पण कर व बैज लगा कर स्वागत किया। बतौर मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का व्यवसायीकरण जिस तीब्र गति से हो रहा और उसका आर्थिक बोझ अभिभावकों के उपर जिस तरह पड रहा है उससे सामान्य जन अपने पाल्यों को बुनियादी शिक्षा दिलाने में अपनी खून पसीने की कमाई बहा दे रहा है। वहीं सबसे योग्य शिक्षक आपके बच्चों कों निरूशुल्क शिक्षा देने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील है और आपके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। प्राईमरी स्कूल ही बहुसंख्य आबादी के बच्चों को आज शिक्षा देने में वरदान साबित हो रहा है। विद्यालय संचालन में ग्रामीण सहयोग करें और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करें। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने खुनियांव ब्लाक के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय गोनरा में स्कूल चलो अभियान रैली एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। श्री पाण्डेय ने कहा कि जब गांव गली अमीर गरीब सबके बच्चे पढेंगे तो वह आगे बढेंगे और क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान नेता विपक्ष ने स्कूली बच्चों को निरूशुल्क पुस्तक वितरण किया और स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रतीक राय शर्मा,खण्ड विकास अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव,उप्रप्राविशि संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये। खण्ड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया और आये हुए अतिथि यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि शिक्षा से ही सम्पूर्ण विकास सम्भव है और सरकार द्वारा दिये जा रहे डीबीटी के पैसे से अभिभावक अपने बच्चों के लिए ड्रेस,जूता,मोजा खरीदें और नियमित विद्यालय भेजें। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र,राकेश प्रताप व अध्यक्ष बीईडी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम प्रधान प्रति निधि रवि कुमार,प्रभारी प्रधानाध्यापक बुद्धिराम वरूण,राकेश प्रताप,लाल बहादुर,आशुतोष पाण्डेय,अजय साहू,केशव प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर जगदीश वर्मा,प्रकाश नाथ त्रिपाठी,उमेश चन्द,विजय बहादुर,आदिवंश अम्बेडकर,रविन्द्र गुरजर सहित सैकडों शिक्षक,अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!