गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में विदाई एवं शुभकामना समारोह का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल निकट थरौली गांव में बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए विदाई एवं कक्षा दशवीं के छात्रों के लिए शुभकामना समारोह का आयोजन हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए निदेशिका डॉ0 सुशीला सिंह ने कहा “आज हम अपने प्रिय छात्रों को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई देने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह पल हमारे लिए बहुत भावुक है, लेकिन हमें यह भी याद रखना चाहिए कि यह एक नये अध्याय की शुरुआत है।” विद्यालय के चेयरमैन/संरक्षक ईं0 ओ0पी0 सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा “हमारे प्रिय छात्रों, आपके नये सफ़र के लिए हम आपको शुभकामानाएं देते है। हमें विश्वास है कि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और हमेशा सफल रहेंगे।” इस अवसर पर विद्यालय की उपनिदेशिका डॉ0 काया सिंह ने अपने ओजपूर्ण सम्बोधन से छात्रों को उत्साह से भर दिया एवं विद्यालय प्रांगण छात्रों की तालियों से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी फर्नांडिस ने छात्रों को परीक्षा के तकनीकी बिन्दुओं से अवगत कराते हुए अधिकतम अंक प्राप्त करने के बोधगम्य तरीके बतायें। विद्यालय के को- ऑर्डिनेटर/समन्वयक मुदस्सिर हुसैन ने छात्रों को अपने सम्बोधन में टाइम मैनेजमेंट/समय प्रबन्धन के बारें में मार्गदर्शन किया, जिससे समस्त छात्र बहुत प्रभावित हुए।इस अवसर पर छात्रों एवं छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रांगण में उपस्थित सिद्धार्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के समस्त विशिष्ट अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। समारोह समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 परवीन टौंक के द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। डॉ0 परवीन टौंक ने अपने सम्बोधन में भारत के विश्व गुरु बनने में छात्रों की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यालय के निदेशक, चेयरमैन, उप निदेशक, प्रशासनिक अधिकारी, को-ऑर्डिनेटर, समस्त टीचर्स, स्टाफ, कर्मचारी व बच्चे उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!