पत्रकार एकता संघ नें पत्रकार हित में डीएम को दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थ नगर में पत्रकार एकता संघ के पूर्वांचल मंडल प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी राजा गणपति आर को सौंपा। मनोज कुमार ने अपने ज्ञापन में पत्रकार हित को लेकर कई मांगों का उल्लेख किया है जो कि समय की मांग भी है। मनोज कुमार ने पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग बनाने,पत्रकारों पर झूठी एफआईआर दर्ज न होने,हाईवे पर टोल में छूट,पत्रकारों को अस्पताल मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए वरीयता देने, सूचना विभाग की तरफ से पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने जैसी चीजों की मांग की गई है। पत्रकार एकता संघ पूरे प्रदेश ही नहीं देश के कई राज्यों में कार्यरत है। जो कि दिन रात पत्रकारों के हित के लिए काम कर रहा है। ज्ञापन देने में प्रमुख्तः मनोज कुमार पूर्वांचल प्रभारी,और तहसील प्रभारियों के साथ और जगदीश कुमार जिला संगठन मंत्री, अब्दुल राशिद हाशमी तहसील उपाध्यक्ष नौगढ़, प्रभात तिवारी, शैलेंद्र कुमार पांडे, मानवाधिकार मीडिया, नियाज़ अहमद सिद्दीकी, डा हसन, ज्ञापन के दौरान जिला इकाई के कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे और सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओ को समर्थन देने के लिए मनोज कुमार ने बहुत बहुत धन्यवाद व्यक्त किया।




