गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

उसका बाजार : बीइओ ने विद्यालय के साथ किचन गार्डन का भी किया निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार। क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय स्कूलों का मंगलवार को निरीक्षण किया साथ ही कम्पोजिट विद्यालय तिवारीडीह के परिसर में स्थित किचन गार्डन का निरीक्षण किया है। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने मंगलवार को विकास क्षेत्र के आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में निपुण तालिका, पाठ योजना समेत कई बिंदुओं की जानकारी ली।

बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर नवीन, रानीगंज, मधुरी, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक सेखुई और कंपोजिट विद्यालय तिवारीडीह विद्यालय पहुंच हालात देखे। इस दौरान उन्होंने निपुण, प्रेरणा तालिका, उपचारात्मक शिक्षण, अभ्यास पुस्तिका का शत प्रतिशत प्रयोग और पाठ योजना के अनुसार शिक्षण कार्य की हकीकत जानी। प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि समय सारिणी का पालन कर शिक्षण कार्य बेहतर तरीके से करें। इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय तिवारीडीह में बने किचेन गार्डन में सब्जियों और मशाले में प्रयोग होने वाला धनिया की खेती देखी। इसके लिए प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिन भी विद्यालयों में खाली जमीन है वहां किचेन गार्डन विकसित किया जाए। इसके लिए जल्द ही स्कूलो को चिन्हित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button