गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल का शत प्रतिशत रहा परिणाम, मेधावियों ने लहराया परचम

बस्ती। ओमनी इंटरनेशनल स्कूल संसारपुर फुटहिया ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष के बोर्ड परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्रों ने अपनी मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इंटरमीडिएट में पलक सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जितेंद्र प्रजापति ने 88.4 प्रतिशत, शिवांशु विश्वकर्मा ने 87.8 प्रतिशत, बादल वर्मा ने 86 प्रतिशत, सौम्या सिंह ने 84.6 प्रतिशत, अनुष्का शरद ने 81.6 प्रतिशत, प्रिंस ने 80.8 प्रतिशत, विनय 78.4 प्रतिशत और अनुष्का सिंह ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी क्रम में कक्षा 10वीं की वैष्णवी सिंह ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। अर्थपाल ने 94.8 प्रतिशत, प्रांजल प्रजापति ने 94 प्रतिशत, राजन यादव ने 92 प्रतिशत, शिवांश प्रताप गुप्ता ने 90.6 प्रतिशत, अवनी सिंह ने 88.8 प्रतिशत, नितेश मौर्या ने 88.2 प्रतिशत, आस्था पांडेय ने 83.2 प्रतिशत, राज प्रजापति और मुजामिल हुसैन ने 82.4 प्रतिशत, अनन्या ने 81.6 प्रतिशत, कार्तिकेय पाण्डेय ने 80.8 प्रतिशत, गरिमा चौधरी 80.4, शुभम कुमार व पायल दुबे ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कर्मा देवी ग्रुप संस्थान के चेयरमैन ओएन सिंह, संस्था की सीईओ अंशु सिंह गौतम, संस्था के सीआईओ यजुर्वेद विक्रम सिंह और प्रधानाचार्य सौमित्र सिंह ठाकुर ने सभी छात्रों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा की हमारे छात्रों की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का अथक प्रयास और समर्थन है। विद्यालय परिवार गर्व महसूस कर रहा है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। बधाई समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक, जिनमें दिनेश सिंह, रूप चंचल, हरि गोविंद,वंदना, आशुतोश मिश्रा,कृष्ण मुरारी, सत्यव्रत, सताक्षी,अंकित, सुधीर और विजय शामिल थे, ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय का यह परिणाम एक बार फिर साबित करता है कि ओमनी इंटरनेशनल स्कूल संसारपुर फुटहिया शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी है और छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। वैष्णवी और पलक को प्रधानाचार्य सौमित्र सिंह ठाकुर व उनके टीचर्स और माता पिता के साथ बच्चों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!