गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

उसका : उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन ने चलाया सदस्यता अभियान

उसका,बाजार सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल अध्यक्ष जगदीश अग्रहरी के निर्देश पर उसका इकाई अध्यक्ष धनेश वर्मा एवं महामंत्री अभिषेक त्रिपाठी की अगुवाई में स्थानीय नगर क्षेत्र में रविवार से सदस्यता अभियान चलाकर लोगो को तेजी से जोड़ने का कार्य किया जारहा है। उद्योग व्यापार संगठन के इस अभियान के तहत अब तक लगभग छः सौ से भी अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाचुका है।

उक्त पदाधिकारियों के साथ संगठन के लगभग आधे दर्जन पदाधिकारियो की टीम नगर के परती, रेहरा, उसकाराजा, उस्किया आदि स्थानों पर भ्रमण करते हुए उवप्रव उद्योग व्यापार संगठन से लोगो को जोड़कर व्यापारी समाज को एकजुट होने का आह्वान कर रहे हैं। इस दौरान संगठन पदाधिकारीगण व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उनकी समस्या समाधान के लिए आश्वस्त भी कर रहे हैं। व्यापारी नेता द्वय ने कहा कि व्यापारी वर्ग की जो भी समस्या सामने आरही है, उसे निश्चित रूप से जिम्मेदारों के समक्ष रखेंगे। वक्ताओं ने कहा व्यापारियों की आवाज को शासन प्रशासन तक मुखर कर उनके हक हक़ूफ़ के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। जिससे कि व्यापारी अपने व्यवसाय को शांतिपूर्वक कर सकें। सगठन के इकाई अध्यक्ष धनेश वर्मा और महामंत्री अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि इस सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाते हुए व्यापारियों को एकजुट कर उनके हित रक्षा में हर संभव प्रयास सुनिश्चित कराना है।

Related Articles

Back to top button