सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

लोटन/सिद्धार्थनगर। विश्व हिंदू महासंघसिद्धार्थनगर द्वारा आयोजित राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ जी के पूर्ण तिथि पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम में सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें माननीय प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति मुख्यअतिथि, प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह अति विशिष्ट अतिथि व विशिष्ट अतिथि गण प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही, प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना , महंत हरिनारायण जी प्रदेश अध्यक्ष,बस्ती मंडल प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा,मंडल सह प्रभारी राजन सिंह,जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर दिनेश चतुर्वेदी, महामंत्री सोनू गुप्ता आदि को जिलाध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी ने योगी आदित्यनाथ जी के चित्र,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह व महामंत्री अरविंद शुक्ला व अनिल विश्वकर्मा, अमित त्रिपाठी, गिरिजा रमन त्रिपाठी,सुधाकर चौबे आदि के साथ माल्यार्पण कर भेंट किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित योगेश्वरानंद के स्वस्तिवाचन से हुआ जिसमें उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पार्चन कर आशीर्वाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, दिग्विजय किशोर शाही ,दिग्विजय सिंह राना ,सतीश चंद्र मिश्रा, दिनेश चतुर्वेदी, कृपा शंकर त्रिपाठी के साथ महंत अवैद्यनाथ जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि आज योगीराज आदित्यनाथ जैसा संत महंत अवैद्यनाथ जी की कृपा से तैयार हुआ है आज हिंदू समाज गर्व से महंत अवेद्यनाथ जी के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए जाति-पाति से धीरे-धीरे दूर हो रहा है और उन सबको मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कृत संकल्प है जो हिंदू समाज को क्षति पहुंचाने की मंशा पाले हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने सभी हिंदुओं को एकजुट और मजबूत रहने की अपील किया। प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने हिंदू समाज को ना बटने ना कटने का संदेश देते हुए ललकार कर कहा की योगी आदित्यनाथ का संदेश आज के युग में हर तरह से प्रासंगिक है। मंडल प्रभारी सतीश चंद्र मिश्रा और दिनेश चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर महामंत्री सोनू गुप्ता नरेंद्र भार्गव ने नाथसंम्प्रदाय का इतिहास बताकर सभा को संबोधित करते हुए हिंदुओं को एकजुट रहने की अपील करते हुए सीख दिया।सभा के अंत में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भृगुनारायण त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजा मिश्रा,चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, गोरक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष मिश्रा, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण दत्त दुबे मातृशक्ति की बहनों को योगी आदित्यनाथ जी का चित्र प्रदेश अध्यक्ष से दिलवा कर हौसला बढ़ाया
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तहसील अध्यक्षगण बांसी तहसील अध्यक्ष नौगढ़ सूरज राय और ब्लॉक अध्यक्ष गण को योगी आदित्यनाथ जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। सभा में जैनेंद्र मिश्रा जगन्नाथ चौबे सुरेंद्र पांडे हरेंद्र बहादुर सिंह फतेह बहादुर सिंह अनूप दूबे रामचन्दर शिवनारायण प्रमोद दुबे, विनोद सिंह राजपूत, पशुपतिनाथ दुबे,संजू निराला, आशीष पांडे, रीतेश कुमार,मनोज कसौधन, देवव्रत सिंह, सुरेंद्र कुमार सोनी, संतोष कन्नोजिया रामदास यादव, विकास कुमार, अनिरुद्ध यादव,मनोज पाण्डेय,के के गुप्ता,आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।



