महाकुंभको लेकर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व स्थानीय पुलिस ने की संयुक्त गश्त

बलरामपुर। जनपद के इंडो नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में शुक्रवार को मनोरंजन कुमार पांडेय कमांडेंट 9वीं वाहिनी के निर्देश पर में सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पैदल मार्च किया गया।शुक्रवार को बॉर्डर से सटे गांवों तथा बॉर्डर एरिया के जंगल की पगडंडियों पर निरंतर पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की जाती है। भारत नेपाल राष्ट्र की खुली सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु समय-समय पर सीमा से सटे हुए गांव में गांव के ग्राम सुरक्षा समिति व प्रबुद्ध व्यक्तियों के मदद से लोगों को मादक पदार्थों की तस्करी मानव तस्करी अवैध आवागमन सहित अन्य संदेहास्पद गतिविधियों को रोकने के लिए जागरूक किया जाता है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है ताकि पुलिस द्वारा इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त और असामाजिक तत्वों पर समय से प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त के दौरान सीमा से सटे गांव का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया।




