15 नवम्बर को होने वाली पद यात्रा की तैयारी मे लगे लोगों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न

बस्ती। गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर सरदार पटेल की 150 में जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी विधानसभावार पूरे जनपद मे पदयात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम मे 15 नवम्बर दिन शनिवार को सदर विधानसभा मे होने वाली पद यात्रा की तैयारी मे लगे लोगों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न की गई। समीक्षा बैठक में बिंदुवार पदयात्रा के तैयारी पर चर्चा की गई पद यात्रा के सदर विधानसभा संयोजक विनय यादव ने बताया की यह पदयात्रा पूर्वांचल डिग्री कॉलेज से प्रारंभ होकर मुंडेरवा चीनीमिल परिसर मुंडेरवा तक जाएगी यात्रा प्रारम्भ होने का समय प्रातः 10रू00 बजे रहेगा। यात्रा का समापन मुंडेरवा चीनी मिल परिसर में एक जनसभा करके किया जाएगा बस्ती सदर विधानसभा में पदयात्रा के मुख्यअतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी होंगे। उक्त पदयात्रा का उद्देश्य आजाद भारत के पहले गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार पटेल जी के एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को जन-जन में प्रसारित करना होगा। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पांडे, राजेश पाल चौधरी, विनय यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुधाकर पांडेय,दिलीप पांडेय, राजकुमार शुक्ला, वागीश सिंह, अमरेश पांडेय, अजय पाल, आलोक पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल।




