गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशलखीमपुर

डीएम की पहल मिशन मैदान के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों में हुई खेल प्रतियोगिताएं

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को खिली धूप और मिशन मैदान के तहत सभी 3106 परिषदीय स्कूलों में इनडोर, आउटडोर खेल प्रतियोगिताएं नौनिहालो के चेहरों पर चहकन लेकर आई, जहां एक ओर सुबह से ही निकली धूप ने मन आनंदित कर दिया। वही जो खेल के मैदान सूने पड़े हुए थे, उनमें खुशमिजाजी के साथ ढेरों बच्चे खेलते हुए दिखाई दिए। यूपी दिवस पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर मिशन मैदान के तहत तैयार आउटडोर खेल मैदान और इंडोर गेम मिंग जोन में एक साथ व्यापक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सर्वप्रथम ब्लाक लखीमपुर के परिषदीय विद्यालय खेतासा पहुंचकर मिशन मैदान के तहत रोशन हुए ष्खेल मैदानष् का प्रमुख, क्षेत्र पंचायत दिव्या सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी संग फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न खेलो के तैयार खेल मैदान देखे। खो-खो और कबड्डी के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर हाथ मिलाया और परिचय जाना। उन्होंने लूडो, कैरम, चेस सहित छोटे शिशुओं को दुलारते हुए उन्हें खिलाए जा रहे खेलो को देखा। इस दौरान उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट पर बच्चों संग बैडमिंटन खेला और बच्चों में खेल के प्रति उत्साह का संचार किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!