विद्यालय की छात्राओं ने जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

सिद्धार्थ नगर। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर, तेतरी बाजार, के लिए यह गौरव का क्षण है कि विद्यालय की छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सत्र 2024दृ25 की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शिक्षक श्री जयप्रकाश सिंह की पुत्री शिवांगी सिंह ने जिले में दूसरा स्थान, तथा शिक्षक श्री दिनेश गुप्ता की पुत्री साक्षी गुप्ता ने दसवाँ स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार हाईस्कूल में, विद्यालय की छात्रा श्री वर्मा ने जिले में सातवाँ स्थान तथा देवेश पांडेय ने नौवाँ स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा है। छात्र-छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व की लहर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, ष्यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, परिवार के सशक्त मार्गदर्शन तथा विद्यालय द्वारा प्रदान किए गए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है।ष्सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा निरंतर प्रयासों को दिया है। विद्यालय के शिक्षकों एवं सहपाठियों ने भी उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




