गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बस्ती : नशे के खिलाफ चला अभियान

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बस्ती। नशे के खिलाफ अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि नशीले पदार्थाे, ड्रग्स तम्बाकू का सेवन करने से होने वाली हानियों से उन्हे बचाया जा सके।

युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा सके। जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि एक युद्ध नशे के विरूद्ध, जीवन को हां, ड्रग्स को ना के पम्पलेट के माध्यम से लोगों को नशे का सेवन न करने के लिए जागरूक करने का अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी के निर्देशन में चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य है कि लोग जागरूक रहे और नशा न करें। बताया कि शासन के आदेश पर 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक नशामुक्ति अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों, कलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैलियों, सेमिनार, कार्यशाला के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!