गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे पर हटाई अवैध पार्किंग

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत थाना क्षेत्र ढेबरूआ के ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे पर लगे भीषण यातायात जाम और अवैध पार्किंग को ढेबरूआ पुलिस ने हटा दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चौराहे पर आवागमन सुचारु हो गया, जिससे राहगीरों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली। चौराहे पर कुछ लोगों द्वारा बाइक और पिकअप जैसे वाहनों को मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित और अवैध तरीके से खड़ा करने के कारण यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। वाहनों की लम्बी कतारें लगने और आम जनता को हो रही भारी असुविधा की सूचना तुरन्त थाना ढेबरूआ को मिली। थाना प्रभारी ढेबरुआ के निर्देश पर स्थिति को नियन्त्रित करने के लिए एक पुलिस टीम तुरन्त मौके पर रवाना हुई। इस कार्रवाई का नेतृत्व उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह और उप-निरीक्षक जयप्रकाश ने किया। उनके साथ दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने पाया कि जाम का मुख्य कारण संवेदनशील स्थानों पर खड़ी अवैध बाइक और पिकअप थीं, जिन्होंने रास्ते को संकरा कर दिया था। एसआई सुरेन्द्र सिंह और एसआई जयप्रकाश ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे सभी अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया और उनके चालकों को चेतावनी दी। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों ने स्वयं मोर्चा संभालकर यातायात को नियन्त्रित करना शुरू किया। उन्होंने एक-एक करके वाहनों को सही दिशा और लेन में निकाला, जिससे भीड़ छटने लगी। पुलिस टीम यातायात को पूरी तरह से सामान्य करने में सफल रही। जाम खुलने के बाद चौराहे पर आवागमन सुचारु हो गया और फंसे हुए राहगीरों तथा यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने ढेबरूआ पुलिस की इस समय पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की। पुलिस ने अपील की है कि अवैध पार्किंग करने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!