महिला थाना की मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा 07 जोड़ों को एक साथ किया विदा

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय द्वारा सोमवार को अपनी टीम के साथ 07 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र मे महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय द्वारा 07 परिवारों को एक साथ विदा किया गया। वहीं निम्न 07 परिवारों को बिखरने से बचाने मे प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय व काउंसलिंग टीम में महिला हेड कांस्टेबल आशा गौड़, महिला हेड आरक्षी रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी संगीता गौतम, महिला आरक्षी प्रगति राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं मनमुटाव के बीच परिवारों में शाहीन पत्नी तौफीक साकिन नगमा छपिया थाना मिश्रौलिया, निरू पत्नी रामानन्द चौरसिया साकिन डड़वार दुबे थाना बांसी, रेहाना खातून पत्नी मोहम्मद जमा साकिन फसादीपुर थाना सिद्धार्थनगर, रूसो पत्नी महेश साकिन करीमपुर थाना सिद्धार्थनगर, सवारी पत्नी धर्मराज साकिन भावपुर थाना शोहरतगढ़, दीपा पत्नी तिलक राम सकीना बारदही थाना गोल्हौरा व सन्तोला पत्नी हरिश्चन्द्र साकिन कपिया थाना चिल्हियां जनपद सिद्धार्थनगर थी।




