गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इस्लामिया रहमानिया एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंध समिति का हुआ पुनर्गठन

डुमरियागंज। इस्लामिया रहमानिया एजुकेशनल सोसाइटी डुमरियागंज के प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया है। लगभग नौ वर्षों से चिट फंड कोर्ट गोरखपुर में चल रहा मुकदमा सरकारी माध्यम से हल हो गया है। कोर्ट द्वारा जारी आदेश के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर के यहां सम्पन्न हुए चुनाव में सोसाइटी के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ है। जिसमें जमी अहमद पुत्र नूर मोहम्मद सरपरस्त/संरक्षक, मुहम्मद उमर पुत्र जहांगीर सदर/अध्यक्ष, तुफैल अहमद पुत्र मो. मुस्तफा नायब सदर/उपाध्यक्ष, अब्दुर्रहमान पुत्र गुल मोहम्मद नाजिम/सेक्रेट्री, मुहम्मद हामिद पुत्र जकरिया नायब नाजिम/नायब सेक्रेट्री और मुहम्मद हलीम पुत्र दीन मुहम्मद खजांची/कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। साथ ही चिट फंड कोर्ट गोरखपुर द्वारा जारी सोसाइटी के नवीनीकरण का प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो गया है। समिति के गठन होने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!