वीडियो कॉल कर प्रेमिका के सामने ही प्रेमी ने की खुदकुशी

डिड़ई/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र शिव नगर डिडई के एक गांव की रहने वाली प्रेमिका ने अपनी शादी दूसरे जगह तय होने की बात मुम्बई में रह रहे प्रेमी को फोन पर बता दी। यह सुनकर प्रेमी युवक को गहरा सदमा लगा। प्रेमिका की यह बात सुनने के बाद प्रेमी ने बात करते-करते अचानक फंदे से लटकर जान देने की कोशिश करने लगा। लड़की ने प्रेमी को मना भी किया, मगर वह नहीं माना और बात करते करते फांसी फर झूल गया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस लड़की के घर पहुंची और लड़की व उसके पिता से पूछताछ की। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चायें चल रही हैं। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का शिवनगर ड़िडई थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो की मुलाकात कैसे हुई यह पता नहीं है, परन्तु उनका विजातीय होना ही उनके प्रेम की बाधा थी। इस प्रेम सम्बन्ध की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन शादी से इनकार करने लगे। बाद में लड़के के परिजन शादी के लिए राजी हो गये। इसके बाद लड़की का प्रेमी कमाने मुम्बई चला गया। वहीं प्रेमी के परिजनों ने लड़की पर आरोप लगाते हुए कहा कि चार दिन पहले उसने रात 10 बजे शादी की बात अपने प्रेमी से बताई और मंगनी की अंगूठी भी दिखाई, जिससे आहत प्रेमी ने लड़की के मोबाइल पर आनलाइन फंदा लगाकर जान दे दी। फोन पर जब परिजनों ने नाम पूछा तो उसने सारी कहानी बताई। सोमवार को को परिजन युवक का शव मुम्बई से गांव लाये और दफना दिया। मंगलवार को प्रेमिका के घर पुलिस पहुंची और पूछताछ की। इस सम्बन्ध में शिवनगर डिडई थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है।




