उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी सदर ने डिजिटल वॉरियरों के साथ किया गोष्ठी

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में साइबर अपराध व भ्रामक खबर फैलाने से बचने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर ने थानाक्षेत्र सिद्धार्थनगर के बनाये गये डिजिटल वॉरियरों के साथ गोष्ठी कर साइबर अपराध के सन्दर्भ मे जागरूक किया। वहीं भ्रामक जानकारी से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के सम्बन्ध में शासन के महत्वपूर्ण आदेशो एवं निर्देशों से अवगत कराया।




