पंचायत भवन मधवापुर कला पर घरौनी वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड खुनियांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवन मधवापुर कला पर शनिवार को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के दौरान घरौनी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक सम्पत्ति कार्ड वितरित किये। यह कार्यक्रम 10 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों में आयोजित किया गया था। इन राज्यों में छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश शामिल थे। साथ ही जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नागरिकों को भी सम्पत्ति कार्ड वितरित किये गयें। वहीं प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होकर लाभार्थियों से संवाद किया। यह पहल ग्रामीण सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। आपको बताते दें कि विकास खण्ड खुनियांव के मधवापुर कला में कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम बरन तथा मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी यादव रहें। वहीं ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी सुजीत जायसवाल जो प्रधानमंत्री के इस योजना के बारें में ग्रामवासियों को समझाए और प्रधानमंत्री के लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को भी ग्रामीणों को दिखाएं। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी सुजीत कुमार जायसवाल ने समस्त उपस्थित ग्रामवासियों को स्वच्छता तथा नशा मुक्त का शपथ भी दिलाया। वहीं घरौनी वितरण कार्यक्रम में कुल 32 व्यक्तियों को घरौनी वितरण किया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद तारिक खान, शिवम सिंह, सैय्यद नवाब, अब्दुल मोईद, तौलन राम पासवान, बाल गोविन्द सहित आदि लोग उपस्थित रहें।




