गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : निकाय चुनाव में लहरेगा भाजपा का परचम-उपेन्द्र प्रताप सिंह

दैनिक बुद्ध का संदेश
बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय की अध्यक्षता में बर्डपुर नगर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के बूथ अध्यक्ष, वार्ड संयोजक, सह संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। निकाय चुनाव बैठक को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी/जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है जिसकी बदौलत आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में है। उन्होंने कहा की।

नगर पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने हेतु हमारी रणनीति तैयार होनी चाहिए जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से लगना होगा। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिले प्रचण्ड बहुमत का श्रेय भी कार्यकर्ताओं को दिया और कहा की कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही नगर पंचायत कपिलवस्तु में भाजपा का परचम लहराएगा। इस दौरान जिला महामंत्री विपिन सिंह ने मतदाता अभियान के साथ ही वार्ड से बूथ वार बैठक संपन्न करा लेने पर जोर दिया। मंडल प्रभारी सिद्धार्थ पाठक ने स्थानीय निकाय चुनाव भारी बहुमत से जीत पाकर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने का मार्ग प्रशस्त करने को कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया। वहीं संयोजक अजय उपाध्याय ने आगामी अभियान एवं कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दिया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, अरविन्द उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, खलीक रहमान, अमित उपाध्याय, विवेक गोस्वामी, सबलू साहनी, चंद्र प्रकाश धर द्विवेदी, श्याम प्रकाश जयसवाल, अभिषेक कसौधन, संतोष उपाध्याय, सतीश जयसवाल, श्यामबिहारी मिश्रा, धीरज मिश्रा, हरीश पटेल, निशांत पाण्डेय, मोतीलाल, गणेश जयसवाल, विनय कुमार, गोविन्द दुबे, परशुराम साहनी, रामकेवल गुप्ता, आशीष मिश्रा, किशोरीलाल जयसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button