स्कूल चलो अभियान व शत – प्रतिशत नामांकन को गति देने के लिए बीएसए ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

पयागपुर/बहराइच। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने स्कूल चलो अभियान तथा शत – प्रतिशत नामांकन बढ़ाने हेतु विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण अभियान चला रहे है, जिससे कोई भी बच्चा नामांकन से बंचित न रहे इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा का निरिक्षण किया स निरीक्षण के दौरान विद्यालय की चाक – चौबन्द व्यवस्था मिलने पर प्रधानाध्यापक के नेतृत्व तथा विद्यालय परिवार को बधाई व शुभकामनाए दीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान बीएसए ने मध्यान्ह भोजन, शत- प्रतिशत नामांकन, शिक्षक – छात्र उपस्थिति, आकर्षक भवन परिसर को देखकर के बहुत प्रसन्न हुए। प्रधानाध्यापक के नेतृत्व तथा पूरे विद्यालय परिवार को अच्छा कार्य हेतु बधाई व शुभकामनाए दीं, साथ ही स्वंय पाँच बच्चो का फार्म भरकर नामांकित किया तथा एक बच्चे को गोदी में लेकर दुलारते हुए नामांकन के लिए प्रेरित किया तथा अपनी गाडी में बिठाकर विद्यालय परिसर में घुमाया, बच्चा बहुत प्रसन्न हुआ, उपस्थित सभी बच्चो को खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए आपने पास से मिष्ठान्न वितरित कराया। इसी प्रकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पयागपुर प्रथम, द्वितीय, दृगपाल पुरवा, अमदापुर का भी निरीक्षण किया, नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पाण्डेय, करुणा सिंह, काजल सिंह, अमिता शुक्ला, सहायक शिक्षक दिनेश कुमार, महिमा दुबे, ऊषा पाठक, विजय लक्ष्मी सिंह, राघवेंद्र कुमार सिंह, श्रद्धा वर्मा, किरन सिंह, रूचि शुक्ला, अनीस अग्निहोत्री, रत्ना सिंह, अजय तिवारी, अर्चना मिश्रा, हनुमान प्रसाद, सरिता तिवारी, बाबूलाल आदि शिक्षक मौजूद मौजूद रहे।




