बाबा ने सबको दिलाया समान अधिकार – राकेश यादव विधायक

बलरामपुर। बलरामपुर में समाजवादी पार्टी जिला कार्यलय लोहिया भवन बलरामपुर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने की। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और योगदान पर चर्चा की। गैसड़ी विधायक माननीय राकेश यादव ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे। वे सामाजिक न्याय और बराबरी के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने हर नागरिक को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया।प्रदेश सचिव माननीय ओंकार नाथ पटेल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता पर आधारित संविधान दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता की नींव रखी। पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने वंचितों की आवाज उठाई। उनका दिया संविधान हर नागरिक को समान अधिकार देता है। उनके विचारों को आत्मसात करना आज की जरूरत है। कार्यक्रम में सपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक माननीय जगराम पासवान, पूर्व विधायक माननीय रामसागर अकेला, जिला महासचिव माननीय नरसिंह पाल यादव, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव शामिल थे।




