ब्लाक की मनमानी को लेकर पोखरे के भीटा को बना रहे हैं खेल मैदान

मिठवल/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड मिठवल अन्तर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर दूबे के दबंगों से आरक्षित किये गये भूमि बंजर, खाद गड्ढा, खेल मैदान, खलिहान, गौशाले की जमीन व अन्य जमीनों को न छुड़वाकर बचे हुए जमीन पर योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर ग्राम प्रधान और सचिव के मनमानी और अधिकारियों की मनमानी (खामोशी) से खेल मैदान के नाम पर आरक्षित सुरक्षित भूमि पर खेल मैदान का निर्माण न कराकर पोखरे के भीटा पर खेल मैदान बनाया जा रहा है। राजस्व अभिलेखों में खेल मैदान के नाम से दर्ज गाटा सं0 500 रक्बा 0.0400 हे0 आरक्षित किया गया है। उस जमीन को बिसार कर गाटा सं0 483 रकबा 0.0150 हे0 व गाटा सं० 554 रकबा 0.0700 हे0 भीटा पर किस उद्देश्य और अधिकार से करा रहे हैं, इसका जबाब किसी के पास नहीं है। आपको बता दें कि उपरोक्त जमीन पर बहुत ही प्राचीन शिव मन्दिर है, जिसका प्रभाव सर्वविदित है। गांव में होने वाले भण्डारे या धार्मिक आयोजन इसी भूमि पर होता रहा है। खेल मैदान बनने से सार्वजनिक उपयोग में आ रहा भूमि सीमित हो जायेगा, इससे सामाजिक रस्म और सावन में जल चढ़ायें जाने की परम्परा और शिवरात्रि के भीड सहित अन्य धार्मिक आयोजन प्रभावित होंगे। मन्दिर की ऐतिहासिकता और जन भावनाओं को देखते हुए ग्राम पंचायत के भावेश धर द्विवेदी द्वारा एसडीएम बांसी को सम्बोधित शिकायत थाना दिवस में दिया गया है। उन्होंने कहा कि 05-03-2025 को बीडीओ मिठवल को अवगत कराया गया कि नियमानुसार संरक्षित भूमि पर खेल मैदान बनाया जायें, परन्तु कोई भी सुनवाई नहीं किया गया और ग्राम पंचायत रमवापुर दूबे में कार्य अभी भी जारी है।




