गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के वंशज आज भी राजनीतिक भागीदारी में शून्य: डॉ0 अमित शर्मा

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। आगामी 24 जनवरी को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती है, जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियां उनकी जयन्ती जोर-शोर से मनायेंगे। उक्त बातें डॉ0 अमित शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो, समाजवादी पार्टी हो या अन्य राजनीतिक पार्टियां। लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी इस नाई समाज को कोई भी नहीं देना चाहता है। हर पार्टी नाई समाज को अपना गुलाम समझती है। नाई जाति के लोग आज भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आज भी समाज में इनको हेय दृष्टि से देखा जाता है। चाहे कोई भी राजनीतिक पार्टी सत्ता में होती है, लेकिन नाई समाज के लोगों को राजनीतिक भागीदारी नहीं देना चाहती हैं। आज भी यह समाज देश की आजादी के 76 साल बीत जाने पर भी उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में आज तक ना एक विधायक और ना एक सांसद बन पायीं। जबकि नाई समाज का इतिहास काफी पुराना है। समाज में नाई समाज की उपस्थिति हमेशा से बनी रही है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर हमेशा दबे कुचले लोगों के लिए लड़ते रहें, समाज को नई दिशा दी। आज कर्पूरी ठाकुर का नाम लेकर सारी राजनीतिक पार्टियां अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रही है। कहने को तो नाई समाज के बहुत ठेकेदार हैं, लेकिन इस समाज को आज भी अपने हक और सम्मान के लिए तरसना पड़ रहा है। राजनीतिक तिरस्कार, सामाजिक अपमान, आर्थिक कंगाली झेल रहे इस समाज को देखना है कि कौन सी राजनीतिक पार्टी इनका हक और सम्मान राजनीति में हिस्सेदारी दिला रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!