गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

बस्ती : गोद लिये क्षय रोगियों में किया प्रोटीन युक्त खाद्यान्न सामग्री का वितरण

प्रोटीन युक्त  सामग्री वितरित करते डा. वी.के. वर्मा

बस्ती। पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा के प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने 5 क्षय रोगियों को गोद लेकर तीमारदारों को प्रोटीन युक्त खाद्यान्न सामग्री का टीबी हास्पिटल में वितरण किया ।

डा. वर्मा ने बताया कि  पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा द्वारा लगातार 5 वर्षों से टीबी मरीजों को गोद लेकर उनका पोषण प्रदान करने में योगदान कर रहा है। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। समाजसेवी  डा वी के वर्मा ने इसे पुनीत कार्य बताया और भरोसा दिलाया कि क्षय रोग को जड़ से मिटाने में उनका  प्रयास कार्यक्रम चलने तक लगातार जारी रहेगा।  पोषण सामग्री वितरण में मुख्य रूप से डिप्टी सी.एम.ओ. डा. ए.एन. त्रिगुण, डा. आर.के. वर्मा,  डा श्याम नरायन चौधरी, अखिलेश चतुवेदी, मनोज बरनवाल, गौहर अली, राम मिलन, राजेश चौधरी, विकास      चौधरी, दीन बंधु उपाध्याय आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!