गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

अपृहत हुई बेटियों को बहला फुसलाकर टाफी देने के बहाने दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच पुलिस ने किया घटना का सफल अनावरण

बहराइच। बेटियों के अचानक गायब हो जाने और फिर कुछ देर बाद बरामद हो जाना पुलिस के लिए काफ़ी चुनौती पूर्ण बन गया था। जिसका खुलासा आज पुलिस के द्वारा किया गया। बच्चियों के गायब हो जाने की जानकारी जब परिवारिजनों द्वारा थाना सुजौली पर तहरीर के माध्यम से सूचित किया गया। दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दिया द्य इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 67/2025, 68/2025, 70/2025 धारा 137(2) व मु0अ0सं0 71/2025 धारा 137(2), 65(2) बीएनएस व 5(ड)/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में 05 पुलिस टीम गठित की गयी तथा उक्त घटना में शामिल अभियुक्त की पहचान कर घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु सभी टीमों को सख्त निर्देश दिये गये । पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सभी गायब बच्चियों को घटना के ही दिन बरामद करते हुए उनके मेडिकल आदि की कार्यवाही करायी गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पीड़िताओं के बयान और उनके द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर व्यक्ति (इकहरा मजबूत जिस्म, लम्बा चेहरा, रंग सांवला, आँख कान नाक कद औसत, काले रंग के जींस पैंट, गोल गला बैंगनी रंग टी-शर्ट पहने हुए, बाल छोटे, हल्की दाढ़ी, हवाई चप्पल पहने, हाथ पर टैटू) के आधार पर एक विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए अभियुक्त की तलाश शुरू की गयी तथा क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, अपराध शाखा की सर्विलांस टीम द्वारा घटनास्थलों के बीटीएस निकालकर उनका गहन विश्लेषण कर कई व्यक्तियों से पूछताछ किया गया, क्षेत्र में मुखबिर तन्त्र को मजबूत कर अभिसूचना का संकलन किया गया, विगत वर्षों में महिला अपराध से सम्बन्धित जेल से रिहा अपराधियों से पूछताछ की गयी और आम जनता से भी सहयोग प्राप्त किया गया द्य घटना के अनावरण के लिए टीमों द्वारा सतत एंव कठिन प्रयास किये जा रहे थे, तो इसी क्रम में मुखबिर से अविनाश पाण्डेय उर्फ सिम्पल पुत्र अजय प्रकाश पाण्डेय निवासी सुजौली थाना जनपद बहराइच उम्र करीब 32 वर्ष के बारे में सूचना प्राप्त हुई कि यह व्यक्ति संदिग्ध है। इस आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को सीताराम पुलिया के पास नहर पटरी ग्राम बाजपुर बनकटी थाना सुजौली जनपद बहराइच से हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और मोबाइल चेक किया गया तो उसके मोबाइल में उपरोक्त पीड़िताओं के साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। पूछताछ में अभियुक्त ने अकेले ही उक्त घटनाओं को करना बताते हुए पीड़िताओं को उनके घर से चॉकलेट, टॉफी, नमकीन आदि का लालच देकर अपहृत कर जंगल में ले जाकर उनके साथ यौन हिंसा करना स्वीकार किया तथा सभी पीड़िताओ द्वारा अभियुक्त की पहचान भी की गयी। घटना में प्रयुक्त साइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर मु0अ0सं0 67/2025, 68/2025, 70/2025 धारा 65(2)/115(2) बी0एन0एस0 व 5(ड)/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी कर मु0अ0सं0 67/2025, 68/2025, 70/2025, 71/2025 धारा 137(2)/ 65(2)/115(2) बी0एन0एस0 व 5( ड)/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के सफल अनावरण के क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा थाना सुजौली पुलिस व स्वॉट टीम को 15,000-15,000 रुपये तथा सर्विलांस टीम को 10,000 रुपये तथा घटना के अनावरण में विशेष भूमिका निभाने वाले उ0नि0 रवीन्द्र तिवारी व उ0नि0 मारकण्डेय मिश्रा को 10,000 दृ 10,000 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। गिरफ्तार किये गए अभियुक्त की निशानदेही पर फॉरेन्सिक/ पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल से प्राप्त पीड़िता व अभियुक्त के कपड़े, घटना स्थल से प्राप्त बन्टी बबली टेट्रा पैक,पानी की बोतल,चॉकलेट, टॉफी, नमकीन के खाली रैपर, 02 ऐनड्राइड मोबाइल, 01 साइकिल, जामा तलाशी से कुल 1170 रूपये बरामद किया गया। घटना का खुलासा होने पर ग्रामीणों ने चौन की सांस लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!