गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

हरैया सतघरवा में किसानों से लूट, खाद की खुलेआम ओवररेट बिक्री

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के विकासखंड हरैया सतघरवा अंतर्गत मणिपुर बाजार, बरदौलिया व बिनौहनी क्षेत्र में किसानों से खाद के नाम पर खुली लूट का मामला सामने आया है। सरकारी दावों के विपरीत, यहां किसानों को निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दामों पर खाद बेची जा रही है। सरकार जहां किसानों को खाद व बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का दावा करती है, वहीं जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। मजबूरी में किसान ₹500, ₹600 और ₹700 प्रति बोरी तक खाद खरीदने को विवश हैं, जबकि सरकारी निर्धारित मूल्य मात्र ₹266.50 प्रति बोरी है। हरैया बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में यह अवैध बिक्री खुलेआम और बड़े पैमाने पर चल रही है। सवाल यह है कि किसान अपनी फरियाद लेकर आखिर जाएं तो जाएं कहां? जिम्मेदार अधिकारी कब और क्या कार्रवाई करेंगे? अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर भ्रष्टाचार पर कब संज्ञान लेता है और दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!